Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • हाईकोर्ट ने दरभंगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा का हाईकोर्ट के महानिबंधक एवम दरभंगा जिला न्यायमंडल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा नियुक्त
बिहार

हाईकोर्ट ने दरभंगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा का हाईकोर्ट के महानिबंधक एवम दरभंगा जिला न्यायमंडल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा नियुक्त

March 28, 20261 Mins Read
101

दरभंगा जिला न्यायमंडल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा होंगे।पटना हाईकोर्ट ने दरभंगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा का स्थानांतरण सह पदस्थापन पटना हाईकोर्ट के महानिबंधक पद पर किया है।वहीं लखीसराय जिला न्याय मंडल में पदस्थापित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा को स्थानांतरण कर दरभंगा न्यायमंडल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर पदस्थापन किया है।इसके अलावे पटना उच्च न्यायालय ने पश्चिम चंपारण (बेतिया) में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पद पर पदस्थापित जावेद आलम ,जिन्हें पहले भागलपुर के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पद पर स्थानांतरण किया गया था,को अब दरभंगा में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पद पर स्थानांतरण सह पदस्थापना आदेश जारी किया है। बताते चलें कि पटना हाईकोर्ट के स्थानांतरण सह पदस्थापन आदेश के बाद जिला न्यायमंडल दरभंगा से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समेत कुल अठारह न्यायिक पदाधिकारियों को दुसरे जिले में स्थानांतरण किया गया है।जिनमें से अधिकांश न्यायिक पदाधिकारियों ने अपना-अपना प्रभार सौंपकर नये जगहों पर योगदान करने हेतू प्रस्थान कर गये हैं।वहीं दुसरे जिले से स्थानांतरित होकर आने वाले नये न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा योगदान करने का क्रम जारी है।

Related Posts