Shopping cart

Breaking News :
दरभंगा

शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

March 13, 20261 Mins Read
125

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सिविलकोर्ट दरभंगा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।लोक अदालत में सुलह समझौता के आधार पर छोटे छोटे शमनीय आपराधिक मामले,बिभिन्न बैंकों से संबंधित ऋणवाद,बिजली,बीएस एन एल,श्रम अधिनियम, पारिवारिक बिबाद आदि से संबंधित बिभिन्न प्रकार के लंबित एवं विवादपूर्व मामलों का निष्पादन किया जाना है।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्रा के निर्देशन में सचिव आरती कुमारी ने लोक अदालत की सफलता के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पुरी कर ली है। अलग-अलग मामलों के निष्पादन के लिए पक्षकारों की सहुलियत के मद्देनजर दरभंगा सिविल कोर्ट प्रांगण में कूल 16 खंडपीठों का गठन किया गया है। वहीं बेनीपुर में 05 और बिरौल में 07 खंडपीठों का गठन किया गया है।लोक अदालत की कार्यवाही सुबह के 10.30 बजे प्रारंभ होगी।उक्त जानकारी प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने दिया है।

Related Posts