Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • बेनीपुर के जद यू विधायक विनय चौधरी ने दो Youtube चैनल पर किया आपराधिक मुकदमा दायर
बिहार

बेनीपुर के जद यू विधायक विनय चौधरी ने दो Youtube चैनल पर किया आपराधिक मुकदमा दायर

March 11, 20261 Mins Read
1747

बेनीपुर के जद यू विधायक विनय कुमार चौधरी ने बुधवार को अपने अधिवक्ता कृष्णकुमार मिश्रा के माध्यम से मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी जूनैद आलम की कोर्ट में एक आपराधिक मुकदमा संस्थित कराकर न्यायालय से न्याय की मांग किया है।न्यायालय में संस्थित परिवाद पत्र में विधायक श्री चौधरी ने बेनीपुर के प्रखंड राजद अध्यक्ष नीलाम्बर यादव को आरोपी बनाया है।जिसमें आरोप लगाया है कि चुनाव परिणाम प्रभावित करने की मंशा से आरोपी यादव ने जनमानस में क्षेत्रीय विद्वेष फैलाकर असत्य,बेबुनियाद और भ्रामक, आधारहीन, मानहानिकारक और कलंकित करने कि नियत से यू-टियूब चैनल के समक्ष साक्षात्कार के माध्यम से असत्य कथन प्रसारित कर बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं में असंतोष, आक्रोश पैदा करने का आपराधिक कृत्य करने का आरोप लगाया है।जिससे परिवादी का विकासात्मक छवि पर कुठाराघात तथा शारीरिक,मानसिक आघात लगी है।इससे आहत विधायक श्री चौधरी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से दो बार लीगल नोटिस भेजकर इस अपराध के लिए माफी मांगने और प्रसारित असत्य और भ्रामक खबर का खंडन करने को कहा ।लेकिन आरोपी टाल मटोल करते रहे।लाचारी में विधायक श्री चौधरी ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में आपराधिक मुकदमा संस्थित कराकर न्याय की फरियाद किया है।सीजेएम ने परिवाद पत्र सं.230/26 को पंजीकृत करते हुए अग्रेत्तर सुनवाई के लिए 13 मार्च की तिथि निर्धारित किया है।

Related Posts