Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश रविशंकर कुमार ने बार एसोसिएशन के वेलफेयर के लिए एक अभिनव पहल शुरु किया
दरभंगा

उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश रविशंकर कुमार ने बार एसोसिएशन के वेलफेयर के लिए एक अभिनव पहल शुरु किया

February 25, 20260 Mins Read
170

दरभंगा जिला के उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश रविशंकर कुमार ने बार एसोसिएशन के वेलफेयर के लिए एक अभिनव पहल शुरु किया है,जिसकी सराहना वकीलों ने किया है।उत्पाद अधिनियम के स्पेशल एपीपी हेमंत कुमार ने बताया कि न्यायिक ब्यवस्था का एक सशक्त अंग बार एसोसिएशन है,तथा एक दुसरे के पुरक हैं। विशेष न्यायाधीश श्री कुमार की कोर्ट ने विगत एक पखवाड़े के अन्दर विभिन्न जमानत याचिकाओं की सुनवाई और आदेश के माध्यम से मंगलवार तक करीब एक लाख तीस हजार रुपये बार एसोसिएशन के खाता में जमा कराया है।इसका सकारात्मक परिणाम बार एसोसिएशन को मिलने लगा है तथा न्यायमंडल के अन्य अदालतों ने भी बार एसोसिएशन को आर्थिक संबलता प्रदान करना प्रारंभ कर दिया है। न्यायालय के इस पहल से बार एसोसिएशन के दो हजार दो सौ वकीलों के बीच खुशी छा गई है। महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने न्यायाधीशों की इस पहल पर बार एसोसिएशन की ओर से न्यायिक पदाधिकारियों का आभार ब्यक्त किया है।

Related Posts