Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • तीन हत्या मामले में तीन हत्याभियुक्त की जमानत याचिकायें खारिज
दरभंगा

तीन हत्या मामले में तीन हत्याभियुक्त की जमानत याचिकायें खारिज

February 19, 20260 Mins Read
137

सिविल कोर्ट दरभंगा के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार पाण्डेय की अदालत ने तीन हत्या मामले में तीन हत्याभियुक्त की जमानत याचिकायें खारिज किया है। लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि एक बच्चे की निर्मम हत्या के आरोप में संस्थित बहादुरपुर थानाकांड सं.425/25 के काराधीन अभियुक्त हरिपट्टी निवासी संजय शर्मा का जमानत आवेदन खारिज कर दिया है। इसके अतिरिक्त श्री पाण्डेय की कोर्ट ने शराब में जहर मिलाकर पिलाकर हत्या के आरोप में संस्थित एपीएम थानाकांड सं.37/21 के बिचारण वाद सं.2700/25 के अभियुक्त छोटे सहनी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिया है।इसके अलावे कोर्ट ने गला काटकर एक लड़की की निर्मम हत्या के आरोप में दर्ज सकतपुर थानाकांड सं.94/25 के आरोपी राजीव कुमार मंडल की अग्रिम जमानत खारिज कर दिया है।

Related Posts