189

अधिवक्ताओं ने ई-फाइलिंग का लिया प्रशिक्षण। पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर हो रहा है प्रशिक्षण। दरभंगा जिला विधिक सेवा प्राधिकर के तत्वावधान में गुरुवार को मध्यस्थता भवन में अधिवक्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया।पटना उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, ई-फाईलिंग को सुगम बनाने और इसके बारे में जागरूकता फैलाने के उदेश्य से कार्यशाला आयोजित की गई।दरभंगा बार के वकीलों को ई-फाईलिंग को अपनाने और इसके उपयोग से अवगत कराया गया ।कार्यशाला के प्रथम दिन महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा,रविशंकर प्रसाद, जीतेन्द्र नारायण झा,राहूल भारद्धाज, उदय लाल देव, लोकनाथ गोस्वामी समेत 50 वकीलों ने प्रशिक्षण के प्रथम दिन भाग लिये।







