Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • राष्ट्रीय जुगाड़ ठेला गाड़ी मजदूर संघ जिलाध्यक्ष,अहमद अली अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में अतिथियों को किया गया सम्मानित
दरभंगा

राष्ट्रीय जुगाड़ ठेला गाड़ी मजदूर संघ जिलाध्यक्ष,अहमद अली अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में अतिथियों को किया गया सम्मानित

February 16, 20261 Mins Read
27

दरभंगा (नासिर हुसैन) :- राष्ट्रीय जुगाड़ ठेला गाड़ी मजदूर संघ, दरभंगा का सम्मेलन बाजार समिति परिसर में आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता दरभंगा जिलाध्यक्ष, अहमद अली द्वारा किया गया। आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. के. दत्ता एवं प्रधान महासचिव,डॉ. रोहित पासवान भी शामिल हुए। अध्यक्षाता- राष्ट्रीय जुगाड़ ठेला गाड़ी जिलाध्यक्ष अहमद अली, आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि,आर के-दत्ता, राष्ट्रीय महासचिव व विशिष्ट अतिथि- डॉ. रोहित पासवान सहित अन्य अतिथियों को पाग, माला एवं चादर पहनाकर सम्मानित किया गया।


मंच संचालन- हरिशंकर गुप्ता हीरा ने किया। मौके पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि, आर के दत्ता ने कहा के दरभंगा बाजार समिति परिसर में आयोजित सम्मेलन संपन्न हुई और विधिवत नई कमिटी का गठन किया गया। जिसमें आर के दत्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ रोहित पासवान , राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, धनेश्वर पासवान अररिया जिलाध्यक्ष, हरिशंकर गुप्ता हीरा गुप्ता, प्रमंडलीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। श्री दत्ता ने कहा 31 सदस्यों की एक कमिटी बनाई गई है, जिसमें 16 सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इस सम्मेलन के माध्यम से हम राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कर यह मांग किया हैं। बिहार सरकार कहती है बिहार के लोग पलायन नहीं करेंगे यहीं रहकर अपना रोजगार करेंगे। सरकार के इस संकल्प को पूरा करने के लिए पहले से ही अपना रोजगार कर रहे जुगाड़ टेक्नोलॉजी का उपयोग कर मजदूर जुगाड़ ठेला गाड़ी चलाकर लाखो की संख्या में अपना और अपने परिवार का भरण पोषण लोग कर रहे हैं। जुगाड़ ठेला वाहन को भी अन्य रोजगार की तरह मान्यता सरकार द्वारा दी जाए और रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जाए। लाइसेंस निर्गत किया जाए और रोड टैक्स अन्य वाहनों की तरह जुगाड़ ठेला गाड़ी चलने वाले मजदूर चालकों से ली जाए। उन्होंने कहा सम्मेलन को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए जौहार अंसारी, एवं जिलाध्यक्ष अली अहमद को मैं धन्यवाद देना चाहूंगा। श्री दत्ता ने कहा वर्तमान में सदस्यता अभियान चल रही है, और जल्द हम पहचान पत्र निर्गत करेंगे। उन्होंने कहा सिर्फ दरभंगा में 5 हजार से ज्यादा जुगाड़ ठेलागाड़ी चलती है और होली के बाद अपने हक अधिकार दिलाने के लिए और जुगाड़ ठेला गाड़ी को मान्यता दिलाने और जीविका के साधन के रूप में मान्यता दिलाने के लिए एक बड़ी रैली और बड़ा प्रदर्शन बाजार समिति परिसर से निकलकर दरभंगा प्रमंडलीय कार्यालय तक जाएगी।

होली के तुरंत बाद राष्ट्रीय जुगाड़ ठेला गाड़ी संघ के द्वारा रैली एवं प्रदर्शन के लिए जल्द ही एक तिथि निर्धारित की जाएगी। सम्मेलन को संबोधित करने वाले अन्य वक्ताओं में जिलाध्यक्ष, अहमद अली,जौहर अंसारी,धनेश्वर पासवान, जिलाध्यक्ष अररिया, हरेराम पासवान, जिलाध्यक्ष मधुबनी सहित अन्य वक्ताओ द्वारा संबोधित किया गया। वक्तओ ने संगठन की मजबूती और एकता के साथ मिलजुलकर सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखना है। होली के बाद होने वाले विशाल जुलूस एवं प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी भागों को सरकार और प्रशासन के समक्ष रखना है। इस अवसर पर संतोष श्रीवास्तव, मो. इंजमामुल हक, अर्जुन राम, घूरण राउत, चंदन राउत,संजय यादव, सतन पंडित, रवि राउत, फोगनी तांती, संजय राम, संजय कुमार साह, मिश्रीलाल मंडल, जहाना खातून अनील साहू सहित हजारों की संख्या में जुगाड़ ठेला गाड़ी मजदूर मौजूद रहे।

नासिर हुसैन

Related Posts