Shopping cart

Breaking News :
दरभंगा

बार एसोसिएशन को आर्थिक मदद

February 10, 20260 Mins Read
19

भारतीय न्यायपालिका के अभिन्न अंग अधिवक्ताओं के बार एसोसिएशन को आर्थिक मदद की आवश्यकता है।जिसे देख सिविल कोर्ट दरभंगा के न्याधीश के द्वारा अभियुक्तों को जमानत आदेश में निर्धारित राशि को बार एसोसिएशन में जमा करने का आदेश देकर अधिवक्ताओं के संघ को सम्बलता प्रदान किया जा रहा है। देश के न्यायिक ब्यवस्था को चलाने के लिए न्यायालय और अधिवक्ता महत्वपूर्ण अंग हैं।न्यायालय के लिए सरकार धन का उपबंध करती है।अधिवक्ताओं के एसोसिएशन के समक्ष धना भाव रहता है।अपर सत्र न्यायाधीश सह उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश रविशंकर कुमार की अदालत ने जमानत याचिका सं. 190/26 के आवेदक को दस हजार रुपये बार एसोसिएशन दरभंगा के खाता में जमा कर जमा रसीद बंधपत्र के साथ समर्पित करने का आदेश दिया है।वहीं कोर्ट ने जीओ वाद सं. 47/16 के अभियुक्त को तीन हजार रुपया बार एसोसिएशन के खाता में जमा करने का आदेश दिया है।उत्पाद के स्पेशल एपीपी हेमंत कुमार ने यह जानकारी दिया है।इस जानकारी आहलादित बार एसोसिएशन के 22 सौ सदस्यों की ओर से महासचिव कृष्णकुमार मिश्रा ने विशेष न्यायाधीश रविशंकर कुमार का आभार जताया है।

Related Posts