
दरभंगा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सह राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मो. अली अशरफ फातमी ने अपने खाजासराय स्थित आवास पर संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कहते हैं जैसे यूपी में बुलडोजर चलाया जा रहा है बिहार में भी बुलडोजर चलेगा और चल रहा है उन्होंने कहा मैं आपको बताना चाहता हूं यह बुलडोजर दलित अति पिछड़ों पर ही चल रहा है। श्री फातमी ने कहा 1990 से पहले वाला दौड़ बिहार में चल रहा है। दलित अति पिछड़ों पर लगातार हमले हो रहे हैं, हत्या हो रही है, बुलडोजर चलाया जा रहा है, दरभंगा में पतोर, कुशेश्वरस्थान के हरि नगर,दरभंगा शहर के बेला की घटना को देख लिजीए। वहीं पटना में नीट की छात्रा के साथ रेप, हत्या की गई। लगातार ये घटनाएं हो रही हैं और ये घटनाएं इसलिए हो रही है सरकार कार्रवाई नहीं कर पा रही है। श्री फातमी ने कहा सरकार का रोब, रुतबा खत्म हो चुका है। बिहार में शराबबंदी है और आसानी से शराब की होम डिलीवरी हो रही है। पूरे बिहार में नशीली दवाए नौजवान इस्तेमाल कर रहे जिससे घटनाएं लगातार बढ़ रही है। बिहार में शराबबंदी का कारोबार इस कदर बढ़ गया है के पैरेलल इकोनामी चल रही है। लोगों के पास गलत ढंग से पैसा आ रहा है, जिस कारण अब लोग आर्म्स भी गलत ढंग से रखकर क्राइम को अंजाम दे रहे हैं। आज बिहार में महिलाओं पर अत्याचार,दुष्कर्म, अतिपिछड़ों दलितों, अल्पसंख्यकों के साथ घटनाएं हो रही है। मैं मांग करूंगा सरकार जागे और दोषीयों पर कठोर कार्रवाई करे और लोगों को सुरक्षा मिले। पूर्व विधायक डॉ फराज फातमी ने कहा बेला में जिस तरह से एक गरीब परिवार के छः साल के मासूम बच्ची के साथ रेपकर हत्या कर दी गई। और इस ह्रदय विदारक घटना के बाद लोगों का ग़ुस्सा था और लोगों ने प्रदर्शन किया लेकिन प्रशासन ने दर्जनों लोगों को आरोपित कर केस दर्ज कर दिया गया। मैं जिला प्रशासन से मांग करता हूँ के निर्दोष लोगों पर मुकदमा वापस हो। इस सरकार में बलात्कार, हत्या आम बात हो गई है। लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। माकपा के राज्य सचिव व मंडल सदस्य, श्याम भारती ने हायाघाट के पतोर की घटना पर कहा हायाघाट में एनडीए के विधायक, सांसद है। दलितों के वोट से सरकार बनी है, दलितों पर जब हमला शुरू हुआ है तो यह तमाम सांसद विधायक को चुप्पी तोड़ना चाहिए। दलितों पर जो अत्याचार बढ़ रहा है उस पर रोक लगाए और सहायता राशि की भुगतान और दलितों की सुरक्षा की मांग को लेकर 12 तारीख को हमारी पार्टी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी और दलित शोषण मुक्ति मंच की ओर से संयुक्त प्रदर्शन एसपी कार्यालय पर होगा। उसमें महागठबंधन के भी लोगों को हम आमंत्रित कर रहे हैं। प् आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राजद नेता गोपाल मंडल, बलदेव राम, राशिद जमाल,सुभाषचंद्र राय, अनिल सिंह, माकपा जिला सचिव मंटू ठाकुर आदि मौजूद थे।








