दरभंगा /ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने की जानकारी मिलते ही आक्रोश का इजहार करने वाले नागरिकों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं प्राथमिकी संख्या 37 /2026 में छह लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। गिरफ्तार लोगों को पुलिस अभिरक्षा में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दरभंगा की अदालत में उपस्थापित किया गया।अदालत ने बेलाशंकर मुहल्ला के सीताराम साह के पुत्र श्रवण साह, बिष्णु सहनी के पुत्र विकास सहनी, नौआगढ बेला के बाबूजी राम के पुत्र उमेश राम, सहनी टोला के उमेश चन्द्र सहनी के पुत्र राहुल सहनी, सुन्दरपुर सहनी टोला के गौड़ीसहनी के पुत्र परशुराम सहनी उर्फ प्रिंस कुमार राज और नन्दलाल सहनी उर्फ अभिराज कुमार को न्यायिक हिरासत में दरभंगा मंडल कारा भेज दिया गया।







