Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • दूष्कर्म पश्चात पांच वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या की जूर्म में गिरफ्तार विकास कुमार महतो को चौदह दिनों के लिए दरभंगा मंडल कारा भेज दिया
दरभंगा

दूष्कर्म पश्चात पांच वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या की जूर्म में गिरफ्तार विकास कुमार महतो को चौदह दिनों के लिए दरभंगा मंडल कारा भेज दिया

February 9, 20260 Mins Read
1150

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में घटित घटना ने मानवता को किया शर्मसार। दुनिया देखने से पहले दूष्कर्म पश्चात एक पांच वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या की जूर्म में संस्थित विश्वविद्यालय थानाकांड सं. 35/26 में गिरफ्तार विकास कुमार महतो को पुलिस ने सोमवार को पॉक्सो कोर्ट में पेश किया।विशेष न्यायाधीश प्रोतिमा परिहार की अदालत ने चौदह दिनों के लिए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में दरभंगा मंडल कारा भेज दिया है।ज्ञातव्य हो कि दरभंगा जिला को अकस्मात हतप्रभ कर देने वाली इस घटना से पुरा जिला के लोग मर्माहत हैं।वहीं लोगों के आक्रोश के कारण घटना तिथि को हीं दूष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के बाबजूद पुलिस ने निर्धारित अवधि के अन्दर उसे न्यायालय में उपस्थापित नहीं कर सकी ।इसके लिए आरोपी के गिरफ्तारी मेमो के साथ हुई विलंब के कारण का उल्लेख करनी पड़ी है।दुष्कर्म के आरोपी को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा दरभंगा में काराधीन कर दिया गया है।

Related Posts