Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • चर्चित महिला थाना कांड संख्या 182/25 के नामजद आरोपी राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा ने अदालत में अग्रिम जमानत आवेदन दाखिल कराई
दरभंगा

चर्चित महिला थाना कांड संख्या 182/25 के नामजद आरोपी राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा ने अदालत में अग्रिम जमानत आवेदन दाखिल कराई

February 7, 20260 Mins Read
1249

दरभंगा जिले के चर्चित महिला थाना कांड संख्या 182/25 के नामजद आरोपी राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा की ओर से शनिवार को पॉक्सो के बिशेष न्यायाधीश प्रोतिमा परिहार की अदालत में अग्रिम जमानत आवेदन दाखिल कराई गई है। आरोपी की ओर से अर्पित अग्रिम जमानत याचिका संख्या 11/26 पर सोमवार को सूनवाई होगी। प्राथमिकी में आरोप है कि आवेदक अभियुक्त ने नाबालिग पीड़िता की कथित शादी दुष्कर्म के आरोपी श्रवण दास उर्फ श्रवण ठाकुर के साथ करा दियाऔर कथित मौनी बाबा ने मुस्कराते हुए कहा कि ईश्वर की यही इच्छा थी और मैनें ईश्वर की इच्छा के अनुरूप आर्शीवाद दिया है। बतातें चले कि इस मामलें में दुष्कर्म के आरोपी श्रवण दास कथित मौनी बाबा के भतीजा और शिष्य हैं जो 17 जनवरी से जेल में है और उसका जमानत गत 4 फरवरी को न्यायालय से खारिज हो गई है।

Related Posts