दरभंगा/संवाददाता। एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी ने कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष अंकित चौधरी एवं दारोगा मनोज कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं विश्वविद्यालय थाना में अनुसंधान इकाई में पदस्थापित दारोगा गौरव प्रसाद को कुशेश्वरस्थान थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया है। इन दोनों पर आरोप है कि कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के रहने वाले आनंद कुमार खेतान व उनके भाई सतीश कुमार खेतान के साथ मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिए थे। जिस वजह से दोनों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। घायल आनंद कुमार खेतान ने एसएसपी से मिलकर उन्हें आवेदन दिया था और सारी वारदात से अवगत कराया था। एसएसपी ने शिकायत सुनने के बाद बिरौल एसडीपीओ मामले की जांच करने के लिए दिया था। एसडीपीओ के द्वारा जांच की गई तो मामला सभी सही पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष व दारोगा को निलंबित करते हुए पुलिस लाइन भेज दिया है। बता दें कि 1 फरवरी को वाहन चेकिंग के दौरान दारोगा अंशु कुमारी के द्वारा चालान काट दिया गया था। जिसकी जानकारी के लिए आनंद कुमार खेतान थाना पहुंचकर जानकारी लेना चाहे थे लेकिन अंशु कुमारी गुस्से में आकर उन्हें भगा दी थी। दूसरे दिन फिर से आनंद कुमार खेतान थाना पहुंचकर जानकारी लेना चाहा तो इस दौरान थानाध्यक्ष और दारोगा मनोज कुमार शर्मा के द्वारा मारपीट कर जमीन पर लिटा दिया गया था। जिसको लेकर दोनों भाइयों का तबीयत खराब हो गया था। 2 दिन बाद मामले की शिकायत को लेकर एसएसपी के पास पहुंचे थे और सारी घटना की जानकारी दी। उन्होंने गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है।







