Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • माउंट समर स्कूल, सैदनगर वर्ग दसवीं और 12वीं के छात्रों को दी गई विदाई।
दरभंगा

माउंट समर स्कूल, सैदनगर वर्ग दसवीं और 12वीं के छात्रों को दी गई विदाई।

February 1, 20261 Mins Read
21373

माउंट समर स्कूल, सैदनगर के प्रांगण में वर्ग दसवीं और 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर प्रेम मोहन मिश्रा, निदेशक ( डब्लू आई टी, दरभंगा), डॉ मुरारी मोहन झा, माननीय विधायक, केवटी , डॉ कुमार आनंद ( एम डी, चाइल्ड स्पेशलिस्ट ) तकबीम अख्तर निदेशक, ख्वाजा गरीब नवाज नर्सिंग कॉलेज, अबू बकर आबदी ( प्रेसिडेंट, स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन दरभंगा) फहद आबादी (प्रधानाध्यापक डॉन बॉस्को स्कूल, दरभंगा) मौजूद थे। साथ ही अतिथि सुधांशु सिन्हा, शंकर दयाल सिंह, एस न झा, इत्यादि मौजूद थे। आए हुए अतिथियों ने बच्चों को आने वाले बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी साथी साथ अच्छी तैयारी का गुड सिखाए। आए हुए अतिथियों ने स्कूल प्रशासन को 12वीं तक सीबीएसई से मान्यता प्राप्त मास इंटरनेशनल स्कूल, बल्लोपुर के अधिग्रहण पर बधाई दी और आभार व्यक्त किया। साथ ही आए हुए अभिभावकों ने भी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन के प्रति आभार जताया। आए हुए अभिभावकों ने इस बात पर खुशी जाहिर की की माउंट समर स्कूल के संरक्षण में ही उनके बच्चे अब 12वीं तक पढ़ेंगे। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री अश्वनी कुमार एवं निदेशक श्री अवधेश चौधरी साथ ही मानस इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ अनुपमा झा ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके बेहतर भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने बच्चों को विषय वार तैयारी करने का गुर बताये और समाज में एक बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस आयोजन में 10वीं और 12वीं के 200 बच्चों को सम्मानित किया गया और उन्हें विद्यालय का स्मृति चिह्न दिया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन वर्ग 7 8 एवं वर्ग 9 के बच्चों ने शिक्षकों के सहयोग से किया इस आयोजन में विद्यालय के 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया एवं अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। आए हुए अभिभावकों ने बच्चों के प्रदर्शन और उनके जोश को खूब सराहा। मास इंटरनेशनल स्कूल से आए हुए छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम करके सब का मन मोह लिया और माउंट समर स्कूल के बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया हुआ नृत्य, ड्रामा एवं अभिभाषण ने सबका दिल जीत लिया। इस विदाई समारोह पर 12वीं के बच्चों के द्वारा दिया गया विदाई अभिभाषण से आए हुए सभी शिक्षकों और अतिथियों की आंखें नम हो गई। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक सुजीत कुमार झा, अभिषेक कुमार झा, अजय राय, अंकुर चौधरी, संजय महतो, मुकेश माइकल, राजेश गोम्स, शिवम शांडिल्य, फरहान अहमद, जुबैद खान, दीपक झा, अश्वनी सिंह , गौरी ठाकुर, सबा परवीन , शगूफ मोईन, शानू कुमार, माही सिंह, आरती झा, सपना ठाकुर, पूजा झा, भारती चौधरी, बबीता झा, अंशु घोष, मनोरमा झा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

Related Posts