2651
दरभंगा के दोनार रोड में एस्सर मॉल का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर एसोसिएट डायरेक्ट अमित कुमार सिंह ने फीता काट और दीप प्रज्वलित कर इस मॉल का शुभारंभ किया । इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मौके पर बात करते हुए श्री सिंह ने बताया कि इस मॉल में एस्सर कंपनी के सारे लैपटॉप, गेमिंग लैपटॉप, एसेसरिज समेत हर तरफ के गैजेट्स उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि दरभंगा जैसे शहर में इस तरह के मॉल की काफी आवश्यकता महसूस की जा रही थी इसलिए इस मॉल का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने दरभंगा वासियों से एक बार इस मॉल में पधारने और यहां उपलब्ध सुविधाओं का फायदा लेने की अपील की।







