Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • सुपौल
  • सुपौल जदयू कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई l
सुपौल

सुपौल जदयू कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई l

January 25, 20261 Mins Read
1121

सुपौल (मोहम्मद नजीर आलम) :- सुपौल स्थित जनता दल (यूनाइटेड) जिला कार्यालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पिपरा, निर्मली और त्रिवेणीगंज के विधायक सहित जदयू के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।


समारोह में जदयू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पिपरा विधायक रामबिलास कामत, त्रिवेणीगंज विधायक श्रीमती सोनम रानी सरदार, पूर्व विधायक लखन ठाकुर, जिला प्रभारी रामबाबू कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद समेत कई नेताओं ने जननायक के विचारों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। उनका सादा जीवन और सिद्धांतवादी राजनीति आज भी प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम मे जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं जदयू नेता उपस्थित रहे।


इस मौके पर जिला अध्यक्ष द्वारा सभी अतिथियों को शॉल, पाग और माला देकर सम्मानित किया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

मोहम्मद नजीर आलम

Related Posts