Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • सुपौल
  • 25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी ललित कुमार मेहता गिरफ्तार, सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता
सुपौल

25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी ललित कुमार मेहता गिरफ्तार, सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता

January 24, 20261 Mins Read
1126

 

सुपौल (मोहम्मद नजीर आलम) :- सुपौल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। ₹25 हजार नकद इनामी कुख्यात अपराधी ललित कुमार मेहता को पुलिस ने राज्य के बाहर कानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान पिता—अजय मेहता, साकिन—बरहकुर्वा, थाना—त्रिवेणीगंज, जिला—सुपौल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ललित कुमार मेहता सुपौल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज कई लूट और गंभीर आपराधिक मामलों में सक्रिय भूमिका निभा चुका है। आरोपी पर आरोप है कि वह वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए राज्य से बाहर फरार हो जाया करता था। जदिया थाना कांड संख्या 163/24, दिनांक 08.09.2024 के तहत दर्ज मामले में आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी करने, तथा उसके पास से ₹4500 नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज लूटने की घटना को अंजाम दिया गया था। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है।


अपराधी की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज श्री विकास कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं सटीक सूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कानपुर से गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में S.T.F. सुपौल की भूमिका भी सराहनीय रही। लगातार और पेशेवर पुलिस कार्रवाई के परिणामस्वरूप गिरफ्तार आरोपी को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

लंबा आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ललित कुमार मेहता का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। उसके विरुद्ध जदिया, त्रिवेणीगंज, शंकरपुर (मधेपुरा) एवं बनमनखी (पूर्णिया) थाना क्षेत्रों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं के तहत कुल 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। सुपौल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

मोहम्मद नजीर आलम

Related Posts