Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • स्कूल वैन से गिरकर हुए छात्र के दर्दनाक मौत के बाद परिवहन विभाग पूरी तरह गंभीर, निजी स्कूल में बच्चों को लाने ले जाने वाली वैन की जांच
दरभंगा

स्कूल वैन से गिरकर हुए छात्र के दर्दनाक मौत के बाद परिवहन विभाग पूरी तरह गंभीर, निजी स्कूल में बच्चों को लाने ले जाने वाली वैन की जांच

January 23, 20261 Mins Read
152

दरभंगा :- सदर थाना क्षेत्र में स्कूल वैन से गिरकर हुए छात्र के दर्दनाक मौत के बाद परिवहन विभाग पूरी तरह गंभीर हो गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार आर्य ने बताया कि जिले में 18 प्रखंड हैं। जिसको लेकर तीन टीम बनाया गया है। हर प्रखंड में संचालित निजी स्कूल में बच्चों को लाने ले जाने वाली वैन की जांच की जाएगी। जांच में यदि वैन में किसी तरह की कमी पाई जाएगी तो चालान काटा जाएगा। वहीं समय-समय पर भी वाहनों का जांच होता रहेगा ताकि वाहनों में किसी तरह की कोई कमी न रहे। जब भी वैन की जांच की जाएगी तो उस वक्त जो भी कमी रहेगी नियमानुसार चालान काटा जाएगा। यदि चालान काटने के बावजूद स्कूल वैन को सही नहीं करवाने पर उसे जप्त भी किया जा सकता है। बता दें कि 2 दिन पूर्व सदर थाना क्षेत्र के एन एच 27 स्थित पेट्रोल पंप के पास स्कूल वैन गिरने से एक बच्चे की मौत सड़क पर ही हो गई थी। वैन तेज गति से सड़क पर घूमाने के दौरान वैन का गेट खुल जाने के से बच्चा सड़क पर गिर गया जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई थी। सदर थाना क्षेत्र के लोआम गांव में अमन एकेडमी स्कूल का वैन से मोहम्मद चमन के पुत्र मोहम्मद समर की मृत्यु हो गई थी। मामले को लेकर सदर थाना में स्कूल प्रबंधन एवं चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि वैन को पुलिस ने जप्त कर लिया है।

Related Posts