Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • स्व महारानी अधिरानी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पंहुचे महामहिम राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान ।
दरभंगा

स्व महारानी अधिरानी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पंहुचे महामहिम राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान ।

January 22, 20261 Mins Read
1184

दरभंगा (नासिर हुसैन) :- बिहार के राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद ख़ान दरभंगा पहुँचे। इस बिच वे दरभंगा राजघराने के कल्याणी निवास पहुंचे, जहाँ उन्होंने दिवंगत महारानी काम सुन्दरी साहिबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने शोकाकुल राजपरिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

उल्लेखनीय है मंगलवार को ही महारानी काम सुन्दरी साहिबा का अंतिम श्राद्धकर्म संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान ने मीडिया से बातचीत में कहा दरभंगा राजपरिवार का देश, समाज और विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने राजघराने द्वारा वर्षों से चली आ रही सामाजिक और शैक्षणिक परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि यह परंपरा आगे भी निरंतर जारी रहे, यही उनकी कामना है। राज्यपाल ने यह भी कहा छात्र जीवन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान से ही उन्हें दरभंगा राजघराने को निकट से जानने और समझने का अवसर मिला है। उन्होंने राजपरिवार की सेवाभावी सोच और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया।


मौके पर महारानी के पौत्र कुमार कपिलेश्वर सिंह और उनके बड़े भाई कुमार राजेश्वर सिंह ने कहा दिवंगत महारानी को श्रद्धांजलि देने स्वयं राज्यपाल का आना राजपरिवार के लिए गौरव और संतोष का विषय है। उन्होंने कहा महामहिम ने राजघराने के सामाजिक एवं शैक्षणिक योगदान को याद करते हुए भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह निरंतर योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया है।


श्राद्धकर्म एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान राजपरिवार के सदस्य, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे।

नासिर हुसैन

Related Posts