सदर थाना क्षेत्र के लोआम गांव स्थित मंगलवार को अमन एकेडमी स्कूल की बस से गिरकर एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई थी। बताया जाता है कि स्कूल से करीब 6 छात्रों को लेकर वन घर लौट रही थी उसे दौरान एन एच 27 स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बस को मोर पर टर्न लेने के दौरान बस के अंदर बैठे एक छात्र टूटे गेट से बाहर गिर गया। सड़क पर गिरने से बच्चों के सिर में गंभीर चोट लग गई जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। बच्चों की पहचान मोहम्मद चमन के पुत्र मोहम्मद समर के रूप में हुई। वह तीसरे वर्ग का छात्र था। घटना के बाद बस चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अन्य बच्चों को बाइक से सुरक्षित उनके घर पहुंचा। स्कूल प्रबंधन भी मौके से फरार हो गए। यहां तक की कॉल भी रिसीव नहीं कर रहे थे आक्रोशित ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर हंगामा को शांत करवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। वहीं ग्रामीण ऑन ने स्कूल प्रबंधन और चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मृतक छात्रा के पिता मोहम्मद चमन ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आवेदन में बताया है कि कई बार स्कूल प्रबंधन को बस की खराब स्थिति को लेकर शिकायत की थी लेकिन किसी तरह का सुधार नहीं किया गया लापरवाही के कारण उनके बच्चे की जान चली गई। बुधवार को स्कूल बंद रखा गया था लेकिन जांच टीम के पहुंचते ही स्कूल खुलवाया गया और कक्षाओं से लेकर वहां तक की जांच की गई।
परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते बस की मैडम मत और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो शायद यह दर्दनाक हादसा नहीं होता। छात्र के परिजनों का कहना था कि जिले में जितने भी स्कूल हैं उन सब के वहां की नियमित जांच परिवहन विभाग के द्वारा किया जाना चाहिए ताकि बच्चा सुरक्षित रहे।







