Shopping cart

Breaking News :
दरभंगा

लहेरियासराय थाना पर शांति समिति की बैठक आयोजित।

January 21, 20261 Mins Read
14

दरभंगा :- लहेरियासराय थाना पर बुधवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति के सदस्यों का बैठक किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पूजा पंडाल में तेज आवाज में नहीं बजाना है, डीजे पर पूरी तरह पाबंद है, अश्लील गाना बजने वाले पूजा समिति के सदस्यों पर कार्रवाई की जाएगी। पंडालों में भक्ति गाना बजाने की सलाह दी गई है। गाना सुबह 6:00 बजे से लेकर रात के 10:00 तक हीं बजाने की अनुमति दी गई है। उसके बाद बजाने पर कार्रवाई की जा सकती है। पंडाल में बिजली कनेक्शन लगाने के दौरान विशेष ध्यान रखना है ताकि शॉर्ट सर्किट से पंडाल में आग न लगे। उस पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के 15 पूजा समिति के द्वारा लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है। सभी का भौतिक सत्यापन कर लाइसेंस निर्गत किया जाएगा। प्रतिमा विसर्जन के जुलूस मार्गों का भी लाइसेंस में अंकित किया जाएगा। जिस रूट का लाइसेंस निर्गत किया जाएगा उसे रूट से ही उन्हें प्रतिमा विसर्जन के लिए जाना होगा। पूजा पंडालो के इर्द गिर्द पुलिस घूमती रहेगी वहीं सादे लिबास में भी पुलिस तैनात रहेगी। बैठक के दौरान भाजपा नेता अशोक नायक, मुन्ना खान, लड्डन खां, वार्ड 35 के पार्षद संतोष ठाकुर, अरविंद कुमार, डॉ राहुल रंजन, सुनील कुमार महासेठ, बंगाली टोला निवासी रंजीत कुमार झा, विष्णु चंद पप्पू, जितेंद्र कुमार भानु, अंजनी राम, दीपक पंजियार, रमन कुमार महतो सहित दर्जनों शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Related Posts