Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • नाबालिग से दूष्कर्म के आरोपी चर्चित कथावाचक श्रवण दास उर्फ श्रवण ठाकुर की जमानत याचिका पर सूनवाई अब 24 जनवरी को
दरभंगा

नाबालिग से दूष्कर्म के आरोपी चर्चित कथावाचक श्रवण दास उर्फ श्रवण ठाकुर की जमानत याचिका पर सूनवाई अब 24 जनवरी को

January 20, 20261 Mins Read
283

दरभंगा :- पचाढी महंथ का भतीजा कथावाचक श्रवण दास उर्फ श्रवण ठाकुर की जमानत याचिका पर सूनवाई अब 24 जनवरी को होगी। दरभंगा जिला के चर्चित महिला थानाकांड संख्या 182/25 में नाबालिग से दूष्कर्म के आरोपी चर्चित कथावाचक श्रवण दास उर्फ श्रवण ठाकुर को महिला थाना की पुलिस ने 17 जनवरी को गिरफ्तार कर पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश प्रोतिमा परिहार की अदालत में प्रस्तुत किया था।जहां से कोर्ट ने अभियुक्त श्रवण को न्यायिक हिरासत में लेकर चौदह दिनों के लिए न्यायिक अभिरक्षा में दरभंगा जेल भेज दिया है।आरोप है कि शादी का झांसा देकर एक नाबालिग पीड़िता के साथ दूष्कर्म किया गया। जिस वजह से गर्भवती किशोरी को आरोपी ने गर्भपात करवाया। जिस आरोप में महिला थाना में प्राथमिकी संख्या 182/25 संस्थित हुई थी। जिसमें श्रवण दास उर्फ श्रवण ठाकुर और राम उदित दास उर्फ मौनी ,जो बिरौल थानाक्षेत्र के पड़री गांव के निवासी तथा वर्तमान में रामजानकी मंदिर पचाढी छावनी, वार्ड नं 42,थाना लहेरियासराय है को नामजद आरोपी बनाया गया है। जेल में बंद कथावाचक श्रवण की जमानत याचिका पर सूनवाई 24 जनवरी को होगी। काराधीन अभियुक्त की ओर से अधिवक्ता ने जमानत याचिका परिचालित किया। विशेष लोक अभियोजक ने केस डायरी की आवश्यकता होने की बात कहा। महिला थाना से केस डायरी की मांग किया गया है। केस डायरी आने की प्रत्याशा में 24 जनवरी को जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की गई है। मंगलवार को पीड़ित पक्ष और अभियुक्त पक्ष की ओर से लोगों की नजर अदालत पर टिकी हुई थी। सिविल कोर्ट परिसर में सभी जगह न्याय अतिथियों के बीच एक मात्र कथित कथावाचक के बिरुद्ध दर्ज मुकदमा की ही चर्चायें होती देखी और सुनी गई। धर्म कर्म पूजा पाठ में लगे रहने वाले लोगों के बिरुद्ध दर्ज मुकदमा की चर्चायें मंगलवार को कोर्ट परिसर में जोड़दार रही।

Related Posts