19
दरभंगा:- चोरों के आतंक से सिविल कोर्ट दरभंगा प्रांगण में आनेवाले न्याय अतिथियों समेत सभी आगन्तुक परेशान। गत 17 जनवरी को न्यायालय प्रांगण स्थित टंकक भवन के निकट से एक बाईक की चोरी कर ली गई। इस संबंध में वाहन स्वामी जिला के पतोर निवासी टंकक मनोज कुमार मिश्र ने लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हेतू आवेदन दिया है। चोरी गये बाईक का निबंधन सं.बीआर 33 वाई6136 है।बताते चलें कि चोरों के आतंक से वकील, और न्याययाचक समेत न्यायालय प्रांगण के लोग परेशान हैं।







