Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, दरभंगा के तत्वावधान में महाराणा प्रताप स्मृति समारोह का आयोजन
दरभंगा

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, दरभंगा के तत्वावधान में महाराणा प्रताप स्मृति समारोह का आयोजन

January 19, 20261 Mins Read
17

दरभंगा (दिलीप झा) :- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, दरभंगा के तत्वावधान में आज शिरोमणि वीर महाराणा प्रताप जी की 429वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लहरियासराय ऑडिटोरियम में भव्य महाराणा प्रताप स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व प्रेक्षा गृह से लोहिया चौक, लहरियासराय टावर होते हुए पोलो मैदान तक विशाल एवं अनुशासित शौर्य यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों क्षत्रिय एवं क्षत्रणीय समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा, तिरंगा व समाज के ध्वज के साथ शामिल हुए। यात्रा में “महाराणा प्रताप अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा। महाराणा प्रताप स्मृति समारोह का उद्घाटन महाराणा प्रताप के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर सभी अतिथियों के द्वारा किया गया तत्पश्चात स्वागत गण निशा सिंह के द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को गान के द्वारा स्वागत किया गया मुजफ्फरपुर के छात्र माधवी राजपूतके द्वारा हल्दीघाटी युद्ध पर गायन द्वारा हल्दीघाटी युद्ध की बातों को अपने गण के द्वारा रखा गया जो यह गाना आज पूरे बिहार ही नहीं हिंदुस्तान में प्रस्तुत किया गया इस मंच के माध्यम से जिससे संपूर्ण सभागार एवं अतिथियों के द्वारा तली की कारगिलहट से इनका स्वागत किया गया उद्घाटन करता के रूप में डॉक्टर एसपी सिंह ने कहा के क्षत्रिय समाज हमेशा से हर वर्ग के व्यक्तियों का नेतृत्व किए हैं और महाराणा प्रताप विश्व के मानचित्र पर हिंदुत्व के झंडू को प्रयास किया उन्होंने कहा बाटोगे तो काटोगे
मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @कुंवर अजय सिंह ने कहा कि “महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि स्वाभिमान, स्वतंत्रता और राष्ट्रधर्म के जीवंत प्रतीक हैं। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रनिर्माण में अग्रणी भूमिका निभाए।”
बिहार सरकार के मंत्री श्री मदन साहनी ने अपने संबोधन में कहा कि “महाराणा प्रताप का जीवन हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया जाता। उनका संघर्ष आज भी सामाजिक एकता और आत्मसम्मान का मार्गदर्शन करता है।”
पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. राजू सिंह ने कहा कि “महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि हमें इतिहास से ऊर्जा लेने का अवसर देती है। समाज को शिक्षा, संगठन और सेवा के माध्यम से आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।”
विधायक श्री सुजीत सिंह ने कहा कि “क्षत्रिय समाज ने सदैव राष्ट्र और समाज के लिए बलिदान दिया है। महाराणा प्रताप की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हमें सामाजिक समरसता और युवाओं के चरित्र निर्माण पर ध्यान देना होगा।”
विधायक श्री संजय सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि “महाराणा प्रताप की गाथा आत्मनिर्भरता और स्वराज की प्रेरणा है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और गौरव की भावना सुदृढ़ होती है।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह ‘पिंकू’ ने सभी अतिथियों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “दरभंगा जिला संगठन समाजहित, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और एकता के लिए निरंतर कार्य करेगा। महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलकर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।” क्षत्रिय महासभा के द्वारा समाज विभिन्न छात्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षत्रियों को मोमेंटो देकर क्षत्रिय रत्न से सम्मानित किया गया जिसमें स्वास्थ्य,शिक्षा सामाजिक कार्य,व्यवसाय एवं क्षत्रिय हित में के लिए
समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महाराणा प्रताप स्मृति समारोह अपना वक्तव्य रखने वालों डॉक्टर मृत्युंजय कुमार सिंह बबलू श्रीमती रीता सिंह पूर्व पार्षदअखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश महामंत्री ब्रजेश सिंह राठौर, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सागर सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह,उप प्रमुख मनोज कुमार सिंह गोविंद प्रकाश सिंह कोषाध्यक्ष,पंकज कुमार सिंह बंटी, इंजीनियर चंदन सिंह,अमरनाथ सिंह संतोष कुमार सिंह,चंदेश्वर सिंह, नोनू सिंह, कुंदन सिंह मुखिया,नवीन सिंह मुखिया, बसंत सिंह पूर्व प्रमुख शरद कुमार सिंह राजकुमार सिंह रणधीर सिंह सुनील सिंह जलकर हीरा सिंह प्रमुख मिथिलेश सिंह रूद्र सिंह अनुग्रह से राणा शुभंकर सिंह भिखारी सिंह अरुण कुमार सिंह समारोह को संबोधित किये समारोह का संचालन सुश्री अन्नू विभा एवं राम शंकर सिंह पप्पू ने किया अंत में शौर्य यात्रा एवं स्मृति समारोह के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया

Related Posts