24

सुपौल जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत कुमार सिंह ने शुक्रवार को निर्मली अनुमंडल में नवनिर्मित व्यवहार न्यायालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि परिसर में 15 कोर्ट भवनों के साथ कम्युनिटी भवन और हाजत भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कागजी औपचारिकताएं पूरी होते ही शीघ्र उद्घाटन कर न्यायिक कार्य शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नए भवन के चालू होने से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर न्यायिक सुविधा मिलेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। साथ ही जेल कर्मियों व अधिकारियों के आवास के लिए भूमि की कमी को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा अधिवक्ताओं को अधिक दूरी तय करने की समस्या के समाधान के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था पर पहल की जाएग








