
दरभंगा। विज्ञान ओलंपियाड फाऊंडेशन द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड प्रतियोगी परीक्षा में स्थानीय रोज पब्लिक स्कूल के कक्षा एक के छात्र जय मोदगल्य ने सफलता हासिल की है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए फाऊंडेशन (एस ओ एफ) की ओर से जय मोदगल्य को स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा।नन्हे छात्र की इस सफलता पर बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक,महासचिव कृष्णकुमार मिश्रा,लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा समेत कतिपय अधिवक्ताओं ने जय को आशीर्वाद दिया है तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।सफल प्रतिभागी “जय मोदगल्य” दरभंगा के अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी और अधिवक्ता प्रेम चौधरी का पौत्र एवं आईआईटीयन धनंजय मौदगल्य तथा एल एल बी की विद्यार्थी शालिनी कुमारी के पुत्र हैं । जय की सफलता से परिवार, विद्यालय और जिला का नाम रोशन हुआ है।. जय मोदगल्य का फोटो_







