Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • लालबाग स्थित लक्ष्मीश्वर सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में गुरुवार को स्वर्गीय महारानी अधिरानी, काम सुंदरी देवी के दुखद निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उनके पहले चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
दरभंगा

लालबाग स्थित लक्ष्मीश्वर सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में गुरुवार को स्वर्गीय महारानी अधिरानी, काम सुंदरी देवी के दुखद निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उनके पहले चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

January 15, 20261 Mins Read
53

दरभंगा (नासिर हुसैन) :- लालबाग स्थित लक्ष्मीश्वर सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में गुरुवार को स्वर्गीय महारानी अधिरानी, काम सुंदरी देवी के दुखद निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उनके पहले चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।मौके पर डॉ.शिव किशोर राय ने कहा के समाज के लिए किए गए कार्य और दानवीरता के लिए मिथिलांचल ही नहीं बिहार व देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होती है। आज तक मैंने इतने बड़े दानवीर नहीं देखा और ना ही कभी सुना है। उनके धरोहरों की रक्षा करना बचा कर रखना अब हम सब की जिम्मेदारी है। डॉ. आर बी खेतान ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में यह सभी जानते हैं जो काम महाराज परिवार ने किया है दरभंगा राज परिवार के कारण देश और विदेशों में दरभंगा का नाम हो रहा है यह सुनकर हम सब गौरव्वंटित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा मैं महारानी काम सुंदरी देवी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। डॉ मित्रनाथ झा ने कहा हिंदुस्तान के सभी राजे रजवाड़े की महारानी काम सुंदरी आखिरी अंतिम महारानी थी। महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह की पहचान मिथिलांचल बिहार और पूरे देश में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य,राजनीतिक संस्कृतिक, चिंतक के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने अनेकों ऐसे कार्य किया जिसका लाभ आज और हमारे संपूर्ण मिथिलावासी ले रहे हैं।

पुस्तकालय के सचिव तरुण कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों के श्रद्धांजलि एवं शोक सभा में भाग लेने के लिए धन्यवाद दी दरभंगा राज परिवार की अंतिम महारानी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अंत में 2 मिनट का मौन रखकर दरभंगा राज परिवार की अंतिम महारानी महारानी काम सुंदरी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर डॉ. शिव किशोर राय, डॉ. आर.बी. खेतान, डॉ मित्रनाथ झा, डॉ संतोष कुमार पासवान,बिजेंद्र चौधरी, उज्जवल कुमार, गौरव जालान, तरुण कुमार मिश्र, राजीव कुमार यादव, विनोदानंद झा, राजकुमार अग्रवाल, नासिर हुसैन ( हुसैन मंसूरी ), उमाशंकर कुमार, विवेक कश्यप,नवल किशोर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शोक सभा कार्यक्रम का मंच संचालन उज्जवल कुमार के द्वारा किया गया।

नासिर हुसैन

Related Posts