Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • मुजफ्फरपुर में बच्चियों की खरीद-बिक्री का खुलासा, चाय दुकानदार महिला बनी सौदे की कड़ी
बिहार

मुजफ्फरपुर में बच्चियों की खरीद-बिक्री का खुलासा, चाय दुकानदार महिला बनी सौदे की कड़ी

January 15, 20261 Mins Read
35

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में बच्चियों की अवैध खरीद-बिक्री का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त छापेमारी में दो नाबालिग बच्चियों को रेस्क्यू किया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि एक 6 वर्षीय बच्ची को 20 हजार रुपये में ‘गोद लेने’ के नाम पर बेचा गया था।

इस पूरे मामले में भरथीपुर की एक चाय दुकानदार महिला ने बिचौलिये की भूमिका निभाई। वर्ष 2025 में मझौलिया गांव के एक निःसंतान दंपति ने बच्ची को अपने साथ रखा था। पूछताछ में सामने आया कि बच्ची के पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां बच्चों को ननिहाल छोड़कर दूसरी शादी कर चुकी थी।

ननिहाल पक्ष की खराब आर्थिक स्थिति के कारण बच्चियों की देखभाल मुश्किल हो गई थी, जिसका फायदा उठाकर यह सौदा किया गया। बच्ची को रखने वाले परिवार में महिला द्वारा उसके साथ शारीरिक हिंसा की जाती थी। प्रताड़ना से परेशान होकर बच्ची कई बार घर से भागी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी।

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि यह मामला सीधे तौर पर बच्चियों की खरीद-बिक्री से जुड़ा है। दोनों बच्चियों को फिलहाल श्रम संसाधन विभाग के संरक्षण गृह में रखा गया है। प्रशासन पीड़ित परिवार को समाज कल्याण विभाग की योजनाओं से जोड़ रहा है और पुनर्वास के लिए 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

वहीं पुलिस इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Related Posts