Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • जानीपुर में महिला की हत्या से दहशत, होटल मालिक की पत्नी को मारी गई गोली
पटना

जानीपुर में महिला की हत्या से दहशत, होटल मालिक की पत्नी को मारी गई गोली

January 12, 20260 Mins Read
10

पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरादपुर गांव में रविवार की देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। महिला का शव उसके पति के होटल के पीछे लगभग 500 मीटर की दूरी पर मिला, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

मृतका की पहचान माला देवी (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जहानाबाद जिले की रहने वाली थीं। परिजनों के मुताबिक माला देवी रविवार को मायके से अपने ससुराल बभनपुरा आई थीं। उनके पति सुबोध शर्मा जानीपुर इलाके में एक होटल का संचालन करते हैं।

देर रात अज्ञात अपराधियों ने महिला को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेजा गया।

सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने बताया कि एफएसएल टीम के जरिए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में न तो दुष्कर्म के संकेत मिले हैं और न ही लूटपाट के। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत हर पहलू से जांच कर रही है।

घटना के खुलासे के लिए विशेष जांच टीम गठित की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड से पर्दा उठाया जाएगा।

Related Posts