Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • मिथिला स्टूडेंट यूनियन की एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक बैठक मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही मिलन समारोह
दरभंगा

मिथिला स्टूडेंट यूनियन की एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक बैठक मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही मिलन समारोह

January 11, 20261 Mins Read
25

एम एस यू की हुई बैठक में उदय नारायण झा बने मुख्य चुनाव पदाधिकारी छात्र संघ चुनाव को लेकर फूंका गया बिगुल, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति


दरभंगा से नासिर हुसैन की रिपोर्ट :- आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन की एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक बैठक मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पारंपरिक चूड़ा-दही मिलन समारोह के बहाने संगठन के सेनानी, पदाधिकारी एवं छात्र नेता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। आगामी छात्र संघ चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देना, संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना तथा छात्र हितों की लड़ाई को नई धार देना रहा। बैठक में सर्वसम्मति से उदय नारायण झा को मुख्य चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया। संगठन ने भरोसा जताया उनके नेतृत्व में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया पारदर्शी, संगठित और प्रभावी ढंग से संपन्न होगी। इस निर्णय के साथ ही मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने स्पष्ट संकेत दिया कि वह आगामी छात्र संघ चुनाव को पूरी ताकत और मजबूती के साथ लड़ेगी।
बैठक में छात्र संघ चुनाव को लेकर बिगुल फूंका गया और विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। विशेष रूप से कॉलेज इकाइयों को मजबूत करने, नए छात्रों को संगठन से जोड़ने, पुराने सदस्यों के सदस्यता नवीनीकरण अभियान को तेज करने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। संगठन ने यह भी तय किया गया प्रत्येक कॉलेज एवं विश्वविद्यालय परिसर में नियमित बैठकें, छात्र संवाद कार्यक्रम और सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, ताकि संगठन की पकड़ और मजबूत हो सके।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष, नीरज क्रांतिकारी ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा मिथिला स्टूडेंट यूनियन केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि छात्र अधिकारों की सशक्त आवाज है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर छात्र संघ चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और संगठन की नीतियों को छात्र-छात्राओं तक पहुंचाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या भूषण ने कहा छात्र संघ चुनाव छात्रों के अधिकार, शिक्षा की गुणवत्ता और विश्वविद्यालय व्यवस्था में सुधार के लिए एक मजबूत मंच है। मिथिला स्टूडेंट यूनियन इस मंच के माध्यम से छात्र हितों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगी। राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र कुमार ने संगठनात्मक एकता और अनुशासन पर बल देते हुए कहा आने वाला समय संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उदय नारायण, प्रवक्ता आदित्य मंडल, राष्ट्रीय सचिव रतन मिश्रा, राज पासवान, विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनीश चौधरी, कोषाध्यक्ष नारायण मिश्रा, शिवम, अभिजीत कश्यप, गौतम झा एवं गोपाल झा,दीपक झा , रतन मिश्रा,शिवम झा,घनश्याम ठाकुर,राज पासवान व अन्य उपस्थित रहे।

Related Posts