Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • दरभंगा चित्रगुप्त सभा ने मनाई शास्त्री जी की पुण्यतिथि, कल मनाएगी स्वामी विवेकानंद जयंती
दरभंगा

दरभंगा चित्रगुप्त सभा ने मनाई शास्त्री जी की पुण्यतिथि, कल मनाएगी स्वामी विवेकानंद जयंती

January 11, 20261 Mins Read
78

दरभंगा चित्रगुप्त सभा ने मनाई शास्त्री जी की पुण्यतिथि, कल मनाएगी स्वामी विवेकानंद जयंती

दरभंगा। दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि कोतवाली थाना के निकट अवस्थित चित्रगुप्त भवन (पुराना सोसाइटी सिनेमा हॉल) में रविवार को दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के तत्वावधान में मनाई गई। अध्यक्ष आर के दत्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र प्रभाकर, पवन कुमार श्रीवास्तव, प्रधान सचिव- अरविंद कुमार, संयुक्त सचिव- मुकेश कुमार वर्मा एवं संतोष कुमार सिन्हा, कार्यालय सचिव- अजीत कुमार वर्मा, पूजा प्रभारी डॉ मनीष कुमार, मीडिया प्रभारी पत्रकार पुनीत कुमार सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य कमल कुमार श्रीवास्तव एवं संजय कुमार श्रीवास्तव सहित कई सदस्य उपस्थित थे। इधर दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के मीडिया प्रभारी सह पत्रकार पुनीत कुमार सिन्हा ने बताया कि सोमवार 12 जनवरी, 2026 को नाका नंबर तीन के निकट अवस्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के तत्वाधान में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Related Posts