Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन स्टेशन पर फेल, कड़ाके की ठंड में यात्री परेशान
बिहार

पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन स्टेशन पर फेल, कड़ाके की ठंड में यात्री परेशान

January 11, 20261 Mins Read
11

पटना: सोमवार को दानापुर रेल मंडल के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस (15714) के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे यात्रियों को कड़ाके की ठंड में करीब एक घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़े रहना पड़ा।

ट्रेन पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 से लगभग 1 घंटा 13 मिनट देरी से रवाना हुई थी और पटना साहेब, फतुहा तथा बख्तियारपुर होते हुए बाढ़ स्टेशन पहुंची। डाउन लाइन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर जैसे ही ट्रेन रुकी, इंजन अचानक फेल हो गया। लोको पायलट ने कई प्रयास किए, लेकिन ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी।

रेल प्रशासन ने तुरंत अन्य ट्रेनों का परिचालन प्रभावित न हो, इसके लिए प्लेटफार्म नंबर 1 से उन्हें डायवर्ट किया। तकनीकी टीम और लोको पायलट ने करीब एक घंटे की मेहनत के बाद इंजन की समस्या को ठीक किया और ट्रेन अपनी यात्रा जारी कर सकी।

यात्रियों ने कहा कि ठंड और शीतलहर में अचानक ट्रेन के रुक जाने से काफी असुविधा हुई, लेकिन प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में आ गई।

Related Posts