Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • कोहरे ने ली दो जानें: फोरलेन पर खड़े कंटेनर से भिड़ीं कारें, एक परिवार उजड़ा
बिहार

कोहरे ने ली दो जानें: फोरलेन पर खड़े कंटेनर से भिड़ीं कारें, एक परिवार उजड़ा

January 11, 20260 Mins Read
11

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में सोमवार रात घना कोहरा एक बड़े सड़क हादसे की वजह बन गया। अथमलगोला थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर–मोकामा फोरलेन पर फुलेलपुर गांव के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में पिता और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, एक कंटेनर ट्रक का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क पर ही रुक गया। कोहरे के कारण पीछे से आ रही सफेद स्कॉर्पियो ट्रक को समय रहते नहीं देख सकी और उससे जा टकराई। इसके कुछ ही सेकंड बाद पीछे चल रही ब्लैक क्रेटा भी उसी ट्रक से भिड़ गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसकी छत दब गई। वाहन में सवार पिता और बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि परिवार बांका जिले से फरीदाबाद की यात्रा पर था। वहीं क्रेटा कार में सवार दो लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और बख्तियारपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद फोरलेन पर यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Posts