43
बिहार के सहरसा जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा मदनपुर गांव के पास हुआ, जहां अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कनरिया थाना क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय भीखन सादा के रूप में हुई है। वह घर का एकलौता बेटा था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश जारी है।







