Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • सुपौल
  • भीषण ठंड को लेकर समाजसेवीयों की पहल, जरुरतमंदो के बीच कम्बल का किया वितरण
सुपौल

भीषण ठंड को लेकर समाजसेवीयों की पहल, जरुरतमंदो के बीच कम्बल का किया वितरण

January 10, 20261 Mins Read
29

भीषण ठंड को लेकर समाजसेवीयों की पहल, जरुरतमंदो के बीच कम्बल का किया वितरण.

सुपौल से नजीर आलम की रिपोर्ट – क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर के कारण आम जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है. इस बीच समाजसेवीयों द्वारा इस दिशा में बड़ी पहल भी की जा रही है.दरअसल राघोपुर प्रखंड के देवीपुर पंचायत के गम्हरिया में सिमराही निवासी समाजसेवी सह भाजपा नेता सचिन माधोगड़िया ने जरूरतमंद असहाय और गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। जिससे कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को ठंड से बड़ी राहत मिली है। सचिन माधोगरिया ने कहा कि इन दिनों ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है, जिसका सबसे ज्यादा असर गरीब, बुजुर्ग और असहाय लोगों पर पड़ता है। ऐसे समय में उनकी मदद करना संपन्न लोगों का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा हर वर्ष ठंड में गरीब व निसहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाता है।

Related Posts