Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, युवक की गोली मारकर हत्या
बिहार

सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, युवक की गोली मारकर हत्या

January 10, 20261 Mins Read
34

बिहार के सीतामढ़ी जिले में प्रेम संबंध के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बेला थाना क्षेत्र के रोइआही गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अविनाश कुमार के रूप में हुई है, जो वीरेंद्र महतो का पुत्र था। युवक का शव शुक्रवार सुबह धुनियामाटोल मठ के पास मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी मिलते ही बेला थानाध्यक्ष अचल अनुराग पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक और देसी कट्टा बरामद किया है, जिसमें एक खोखा फंसा हुआ था। पुलिस को कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

परिजनों के अनुसार, अविनाश का अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत और मेलजोल चल रहा था। अविनाश ने इस रिश्ते की जानकारी अपनी मां को भी दी थी। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले लड़की की मां ने अविनाश को बुलाकर अपनी बेटी से जबरन शादी करा दी और शादी के बाद लड़की को विदा कराने का दबाव बनाने लगी।

वहीं, लड़की के पिता की ओर से अविनाश को लगातार धमकियां दी जा रही थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते युवक की हत्या की गई है। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस लड़की और उसके माता-पिता से पूछताछ कर रही है। मृतक के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर लड़की के मोबाइल की भी जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts