Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • नगर विधायक एवं भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष, संजय सरावगी से स्टेशन रोड दुकानदार संघ, दरभंगा प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर दिया ज्ञापन
दरभंगा

नगर विधायक एवं भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष, संजय सरावगी से स्टेशन रोड दुकानदार संघ, दरभंगा प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर दिया ज्ञापन

January 10, 20260 Mins Read
87

नगर विधायक एवं भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष, संजय सरावगी से स्टेशन रोड दुकानदार संघ, दरभंगा प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर दिया ज्ञापन

दरभंगा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, नगर विधायक एवं बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, संजय सरावगी से स्टेशन रोड दुकानदार संघ, दरभंगा का एक प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर एक ज्ञापन दिया गया। जिसमे संघ के मुख्य संरक्षक, आर के दत्ता, अध्यक्ष पुट्टू मिश्रा, सचिव, कारी गामी, निरंजन सिंह ने मिलकर ज्ञापन देते हुए बताया के पश्चिमी भाग में हराही पोखर का भिंड है जो बिहार सरकार के जमीन है और काफी चौड़ी भी है, उसी जमीन को पुनर्वास नीति के तहत हम सभी दुकानदार बंधुओ को आवंटित कर दिया जाता तो हम लोग और हम लोगो के परिवार का जीवन यापन उसी आवंटित स्थल पर दुकान का निर्माण कर हो सकता है। अन्यथा एलिवेटेड रोड निर्माण से हम सभी दुकानदार उजर जाएंगे और हमलोग के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। अतः निवेदन है हम लोगो के दुकान जो स्टेशन रोड में अवस्थित है जिसको सरकार द्वारा अधिग्रहण करने की परियोजना है,उसके विकल्प में अर्जित की जाने वाली भूमि के पश्चिम तरफ जो सरकारी भूमि है, उसमे हम सभी दुकानदारों को पुनर्वास हेतु आवंटित करने की कृपा किया जाए। जिससे हम दुकानदार बंधु अपना जीवन यापन कर सके। इसके लिए हम सभी दुकानदार बंधु आजीवन सदा आभारी रहेंगे। पूरी बातें सुनने के बाद इस पर नगर विधायक, संजय सरावगी ने कहा इस गंभीर और बड़ी समस्या के निदान के लिए जिसमें विकास के काम के साथ किसी का रोजगार भी नहीं जाए जिलाधिकारी से मिलकर इस पर बात करेंगे और समस्या का कोई ना कोई हल निकाला जाएगा।

Related Posts