Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • समस्तीपुर
  • समस्तीपुर जहरीली शराब कांड: पिता की मौत, बेटे की रोशनी गई; चौकीदार निलंबित, पुलिस अफसर पर गिरी गाज
बिहार

समस्तीपुर जहरीली शराब कांड: पिता की मौत, बेटे की रोशनी गई; चौकीदार निलंबित, पुलिस अफसर पर गिरी गाज

January 8, 20260 Mins Read
20

समस्तीपुर (बिहार): जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव में जहरीली शराब ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है

घटना सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुरुआती जांच में लापरवाही के संकेत मिलने के बाद कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित क्षेत्र के चौकीदार को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। वहीं, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी यदुवंश प्रसाद के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करते हुए उन्हें शोकॉज नोटिस जारी किया गया है।

प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जहरीली शराब के इस मामले ने एक बार फिर शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts