31

दरभंगा व्यवहार न्यायालय दरभंगा के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार पाण्डेय की अदालत ने एक महिला की गला दवाकर हत्या कर लाश छुपाने के आरोप में संस्थित हायाघाट थानाकांड संख्या 185/25 के आरोपी साधोपुर गांव के श्रवन कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिया है। पीपी अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि इसके अलावे श्री पाण्डेय की कोर्ट ने विवादित जमीन का केवाला कर लाखों रुपया की ठगी करने के आरोप में दर्ज सिंहवाड़ा थानाकांड संख्या 218/25 में काराधीन आरोपी अग्यासपुर निवासी चन्दर सहनी और प्रकाश सहनी की नियमित जमानत आवेदन खारिज कर दिया है, वहीं इसी मामले के आरोपी मो. अनवर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिया है।







