Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • AC-2 कोच में भी सुरक्षित नहीं यात्री! कामाख्या एक्सप्रेस में सिलसिलेवार चोरी से यात्रियों में दहशत
बिहार

AC-2 कोच में भी सुरक्षित नहीं यात्री! कामाख्या एक्सप्रेस में सिलसिलेवार चोरी से यात्रियों में दहशत

January 8, 20261 Mins Read
15

जोधपुर से कामाख्या जा रही 15623 कामाख्या एक्सप्रेस में पटना से कटिहार के बीच यात्रियों के लिए सफर डरावना बन गया। ट्रेन के एसी-2 कोच समेत कई बोगियों में एक साथ हुई चोरी की घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई। करीब एक दर्जन यात्रियों ने मोबाइल फोन, नकदी, पर्स, गहने और जरूरी दवाइयों के गायब होने की शिकायत की है।

यात्रियों के मुताबिक, पटना से ट्रेन खुलने के कुछ ही समय बाद उन्हें अपने सामान में छेड़छाड़ का अंदेशा हुआ। जब कटिहार स्टेशन पर ट्रेन पहुंची और यात्रियों ने आपस में बातचीत की, तब पता चला कि कई लोगों के साथ एक जैसी चोरी हुई है। इसके बाद पूरे कोच में हड़कंप मच गया।

पीड़ितों का कहना है कि चोरों ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया, जिससे किसी को भनक तक नहीं लगी। खास बात यह है कि एसी-2 जैसे सुरक्षित माने जाने वाले कोच में भी चोरी होना रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

घटना के बाद यात्रियों में नाराजगी देखी गई और उन्होंने रेलवे प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts