
हिजाब विवाद: डॉक्टर नुसरत परवीन ने संभाला पद, 23 दिन बाद की जॉइनिंग
हिजाब विवाद को लेकर सुर्खियों में रहीं आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन ने आखिरकार 23 दिन बाद अपनी नौकरी जॉइन कर ली है. बुधवार को नुसरत परवीन ने विभाग पहुंचकर औपचारिक रूप से योगदान दिया. खास बात यह रही कि उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय में रिपोर्ट करने के बजाय सीधे संबंधित विभाग में जाकर जॉइनिंग की. बताया जा रहा है कि नुसरत की जॉइनिंग को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी दबाव की स्थिति थी, इसी वजह से जॉइनिंग की प्रक्रिया को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई.दरअसल, आयुष डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत नुसरत परवीन को भी नियुक्ति पत्र जारी किया गया था. जॉइनिंग की अंतिम तिथि पहले 20 दिसंबर तय की गई थी. बाद में इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर किया गया और फिर एक बार और विस्तार देते हुए 7 जनवरी तक की मोहलत दी गई. इस तरह 7 जनवरी तक नुसरत परवीन के लिए जॉइनिंग का आखिरी मौका था, जिसका उन्होंने उपयोग करते हुए समय रहते नौकरी जॉइन कर ली.







