Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • पत्नी के प्रेम विवाह से टूट गया पिता, गुस्से में डेढ़ साल के मासूम की हत्या; दरभंगा में दिल दहला देने वाली वारदात
दरभंगा

पत्नी के प्रेम विवाह से टूट गया पिता, गुस्से में डेढ़ साल के मासूम की हत्या; दरभंगा में दिल दहला देने वाली वारदात

January 7, 20261 Mins Read
63

दरभंगा (बिहार):

बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक तनाव और गुस्से में एक पिता ने अपने ही डेढ़ साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

मामला भालपट्टी थाना क्षेत्र के फजला गांव का है। मृत मासूम की पहचान राघव कुमार के रूप में हुई है, जो आरोपी चंदन सहनी का इकलौता बेटा था। चंदन सहनी मजदूरी के सिलसिले में हिमाचल प्रदेश में रहता था।

पत्नी के प्रेम विवाह से भड़का गुस्सा

परिजनों के मुताबिक, चंदन की शादी वर्ष 2021 में प्रियंका कुमारी से हुई थी। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पत्नी का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध हो गया। करीब तीन महीने पहले प्रियंका ने पति को छोड़कर अपने प्रेमी से शादी कर ली, जिससे चंदन मानसिक रूप से टूट गया था।

घर लौटते ही दिया वारदात को अंजाम

सोमवार को चंदन हिमाचल से गांव लौटा। आरोप है कि गुस्से और मानसिक तनाव में उसने अपने डेढ़ साल के बेटे को घर से लगभग 30 मीटर दूर पानी से भरे गड्ढे के पास ले गया और उसे मुंह के बल पानी में डुबोकर तब तक दबाए रखा, जब तक मासूम की मौत नहीं हो गई।

चीख-पुकार और पुलिस कार्रवाई

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

इलाके में दहशत और मातम

  • इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Related Posts