Shopping cart

Breaking News :
  • Home
  • बिहार
  • दरभंगा
  • लहेरियासराय थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर ई रिक्शा चालक की चाकू गोदकर हत्या ।
दरभंगा

लहेरियासराय थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर ई रिक्शा चालक की चाकू गोदकर हत्या ।

January 7, 20261 Mins Read
53

दरभंगा से दिलीप झा की रिपोर्ट :- लहेरियासराय थाना से महज 100 गज की दूरी पर एक ई- रिक्शा चालक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। बुधवार की सुबह लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार को सूचना मिली की कमर्शियल चौक स्थित स्वीट होम दुकान के पास एक ई रिक्शा चालक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक चालक की पहचान पवन कुमार प्रसाद के रूप में हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। बताया जाता है कि गर्दन पर चाकू मार कर हत्या किया गया है। इस हत्या में कितने लोग शामिल थे क्यों हत्या की गई इसकी पड़ताल की जा रही है। हालांकि बताया जा रहा है सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों को चाकू बाजी करते ई-रिक्शा के पास देखा गया है। फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। पुलिस की सूचना पर पवन के साला मनीष सिन्हा ने बताया कि वह पीएचईडी विभाग में परिचारी के पद पर दरभंगा प्रमंडल में कार्यरत थे। उनकी पत्नी और दो बच्चे दिल्ली में रहते हैं। हालांकि पवन मुस्लिम तीन बच्चे की महिला से दूसरी शादी कर डीएमसीएच के बच्चा वार्ड के पास सरकारी क्वार्टर में रहते थे। पवन कुमार प्रसाद बहेड़ी थाना क्षेत्र के सुसारी गांव के रहने वाले स्वर्गीय उमेश प्रसाद के 45 वर्षीय पुत्र हैं। वर्ष 2010 में पिता की मृत्यु होने के बाद अनुकंपा पर बहाल हुए थे। पवन की पहली शादी 20 वर्ष पूर्व हुई थी। पहली पत्नी से एक पुत्र और एक पुत्री है। पहली पत्नी दोनों बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर जीवन यापन कर रही है। दूसरी पत्नी ने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण वह जाले थाना क्षेत्र के गांव में मायके गई हुई थी। मंगलवार की देर शाम लगभग 8:00 बजे पवन से उनकी बात हुई थी। बोले की ऑटो चलाने जा रहे हैं बाद में बात करते हैं। बुधवार की सुबह उनका भाई कॉल कर बताया कि पवन कुमार प्रसाद को गोली मार दी है। तब वह पोस्टमार्टम विभाग पहुंची है। इधर एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी ने कहा कि सूचना मिली थी कि सुबह में एक शव मिली है। उन्होंने बताया कि एसआईटी टीम का गठन किया गया है जिसमें डीआईयू को भी लगाया गया है। जल्द हीं हत्या के कारण का पता कर लिया जाएगा। वहीं हत्यारे की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Related Posts