
दरभंगा (विधि संवाददाता) सामाजिक कार्यकर्ता सह आर. टी. आई कार्यकर्ता प्रेमनाथ सिंह के पहल पर सर्किट हाउस में लगी सी. सी. टी. वी कैमरा। 1875 से पूर्व बने लहेरियासराय रेलवे स्टेशन एवं 1 जनवरी 1875 को दरभंगा जिला गठन के बाद ही सर्किट हाउस भवन दरभंगा का निर्माण किया गया। हाइटेक युग में भी इस दरभंगा जिला अतिथि गृह में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित नहीं था। जिसे देख आरटीआई सह सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमनाथ सिंह ने आरटीआई के तहत सूचना मांगा। जिला नजारत उप समाहर्ता दरभंगा ने आरटीआई के जबाब में लिखित सूचित किया कि विभागीय आदेश नहीं रहने के कारण दरभंगा के जिला अतिथि गृह(सर्किट हाउस) में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित नहीं है। जिसे लेकर प्रेमनाथ सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री को आवेदन पत्र समर्पित कर महत्वपूर्ण व्यक्तियों के ठहराव स्थल जिला अतिथि गृह में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित करने की मांग किया।

मुख्यमंत्री सचिवालय के आदेश के आलोक में जिला नजारत उप समाहर्ता दरभंगा ने आरटीआई श्री सिंह को लिखित सूचना दिया है कि जिला अतिथि गृह के सभी महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित कर दिया गया है।आखिर श्री सिंह के लगातार तीन वर्षों की मेहनत रंग लाई और अब इस हाइटेक समय में जिला अतिथि गृह (सर्किट हाउस) में सी सी टी भी कैमरा अधिष्ठापित की गई है।इस अतिथि गृह में जनप्रतिनिधि, न्यायिक अधिकारी, समेत विभिन्न क्षेत्रों के महत्वपूर्ण पदाधिकारी, शिक्षाविद, निगरानी विभाग के अधिकारी आदि ठहरते हैं।







