Shopping cart

Breaking News :
दरभंगा

भाकपा माले का धरना

January 6, 20260 Mins Read
113

हायाघाट :भाकपा माले और खेग्रामस हायाघाट प्रखण्ड के सुरहाचट्टी यात्री सेड पर माले प्रखंड सचिव सह खेग्रामस नेता विश्वनाथ पासवान, अली मोहमद और उमेश सदा के संयुक्त नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया जिसे माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा लोकतंत्र व गरीबों का वोट खरीद कर सत्ता में आये नीतीश मोदी की डबल इंजन सरकार गरीब मजदूर के हक अधिकार पर बुलडोजर चला रही है. आज मोदी सरकार के द्वारा ग्रामीण गरीबों के रोजगार के लिए बना मनरेगा कानून को समाप्त कर उसके जगह जी ग्राम जी योजना लाना ग्रामीण गरीबों के साथ धोख़ा है. गरीबों भूमिहीनों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास का संवैधानिक अधिकार है उस पर हमला किया जा रहा है जिसे दलित गरीब बर्दास्त नहीँ करेगा. धरना प्रदर्शन को विश्वनाथ महतो, अली मोहमद, उमेश सदा, राजू सदा के अलावा अन्य लोगों ने संबोधित किया.

Related Posts